हापुड़, जून 21 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एसएसवी चौकी के पास एसएसवी कालेज की दीवार से लगे सूखे नाले में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि युवक की मौत नाले के पास जमीन पर पड़े विद्युत केबल के तार से करंट लगने से हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि अत्याधिक शराब का सेवन कर केबल के ऊपर ही सिर रखकर लेट गया। जिसके कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस शिनाख्त में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि एक 35 वर्षीय युवक का शव दिल्ली रोड स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.