हापुड़, अगस्त 11 -- एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में आज सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे। कट ऑफ लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स के प्रवेश होंगे। मेरिट लिस्ट में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए के 900 स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने का मौका मिला है। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ ने यूजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराये थे। रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा होने के बाद अब विवि ने कॉलेजों को मेरिट लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट बनाई। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज ने बीते शुक्रवार को यूजी प्रथम वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए में प्रवेश लेने के लिए स्टूडेंट्स की पहली मेरिट लिस्ट को जारी किया था। इसमें 900 स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने का मौका मिला था। आज सोमवार से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। -...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.