भागलपुर, दिसम्बर 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को एसएसवी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एसएसवी कॉलेज की टीम ने महादेव सिंह कॉलेज को 112 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर एसएसवी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए एसएसवी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव सिंह कॉलेज की टीम 22.3 ओवर में मात्र 144 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह एसएसवी कॉलेज की टीम ने 112 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम के राजदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। राजदीप ने 69 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेली, वहीं 5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.