लातेहार, नवम्बर 29 -- लातेहार,प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी परिसर में भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर का संचालन कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। ज़िला ब्लड बैंक, सदर अस्पताल लातेहार की चिकित्सा टीम तथा वाहिनी के चिकित्सकों ने रक्त संग्रह प्रक्रिया को वैज्ञानिक व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। शिविर में 3 अधिकारी और 12 जवान सहित कुल 13 कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया। संग्रहित 13 यूनिट रक्त जिला ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ज़रूरतमंद मरीज लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के दौरान उ...