अररिया, दिसम्बर 5 -- अररिया, एक संवाददाता 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से 13 दिसंबर को बाह्य चौकी कुआड़ी में 'बॉर्डर यूनिटी रन" का मेगा आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारी में अभी से ही एसएसबी 52वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मी जुट गये हैं। कमांडेंट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जन-सहयोग, एकता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया की ओर से 'बॉर्डर यूनिटी रन" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीमा क्षेत्र में विश्वास, सौहार्द और सुरक्षा-चेतना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत पांच किलोमीटर की मेगा रन का आयोजन गांव दहीपोरा से बीओपी कुआड़ी तक किया जाएगा। इसके साथ ही तीन किलोमीटर की पांच (05) रन प्रतियोगिताएं भी विभिन्न सीमा क्षेत्रों में आयोज...