किशनगंज, जनवरी 4 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आपसी समन्वय और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार देर शाम नेपाल के झापा जिले के पुलिस, एपीएफ तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने दिघलबैंक से सटे बॉर्डर पीलर संख्या 134 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारतीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों व जवानों के साथ नेपाल के अधिकारियों की मित्रतापूर्ण बैठक हुई। भ्रमण के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और अवैध तस्करी, घुसपैठ व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का ऐतिहासिक संबंध है, जिसे कायम रखते हुए सीमा की सुरक्षा और शांति बनाए रखन...