लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- शुक्रवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी सुंडा ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल के साथ सीमा चौकी फुलवारी के सीमा स्तम्भ संख्या 741/3 से 741/5 तक संयुक्त गश्त की। संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस संयुक्त गश्त में सहायक कमांडेंट प्रभारी सुंडा तिलक राज सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। गश्त के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं ...