रुद्रपुर, जनवरी 29 -- खटीमा। पूर्णागिरी कॉलोनी अमाऊं निवासी प्रतीक सामंत ने सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतीक के छुट्टी में घर आने पर कॉलोनी के लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रतीक की पासिंग सेरेमनी 17 जनवरी को सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल, मध्य प्रदेश में हुई। पासिंग आउट के बाद प्रतीक को पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश में मिली है। प्रतीक का परिवार मूल पिथौरागढ़ का निवासी है। प्रतीक सामंत के पिता राजेंद्र सिंह वर्तमान में सीमा सड़क संगठन में कार्यरत हैं। माता विमला सामंत गृहिणी हैं। विधायक भुवन कापड़ी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, इंद्रा चंद, जगत चंद, किशन सिंह किन्ना, उमेश सिंह राठौर, भूपेंद्र भंडारी, विमला भंडारी, मीरा तिवारी, राजेंद्र तिवारी, नीलम चंद आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.