रुद्रपुर, नवम्बर 19 -- सितारगंज। 57 वीं वाहिनी एसएसबी में बुधवार को अंतरवाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। 49 वीं ने 39 वीं वाहिनी को 2-0 से हराकर उद्घाटन मैच में शानदार जीत हासिल की। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि विजई टीम मुख्यालय स्तर पर प्रतिभाग करेगी। यहां उप-कमांडेंट दीपक तोमर, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, निरीक्षक मुन्नी, राजू कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...