रुद्रपुर, फरवरी 5 -- सितारगंज। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 57वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंसर सहित विभिन्न गंभीर रोगों के प्रति जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सक ने रोगों के लक्षणों की पहचान, प्रारंभिक जांच, रोकथाम के उपाय तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। महिलाओं को विशेष रूप से स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बलकर्मियों एवं जवानों के परिवारों की महिला सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान कमांडेंट दीपक सिंह जायडा, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा डॉ. बीबी सिंह, उप निरीक्षक एएस राणा, सहायक उप निरीक्षक स...