किशनगंज, फरवरी 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता रविवार को तुलसिया हाईस्कूल मैदान में सौहार्द और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुखिया प्रतिनिधि एवं पत्रकार टीम तथा एसएसबी की टीम के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें एसएसबी की टीम ने 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसे एसएसबी की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में एसएसबी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 62 रन बनाए और गेंदबाजी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। वहीं हेड कांस्टेबल सर्वेश ने 60 रनों की दमदार पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुखिया प्रतिनिध...