किशनगंज, फरवरी 22 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार की सुबह तस्करी के नियत से साइकिल पर लादकर भारत से नेपाल ले जाये जा रहे 19 बोरा खाद सहित दो व्यक्ति को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। इस दौरान जवानों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त 4 साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी दिघलबैंक के जवानों द्वारा शुक्रवार की सुबह बॉर्डर पीलर संख्या 133/18 के समीप सीमा से केवल 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिघलबैंक कंपनी के कमांडर एएसआई/जीडी रंजीत सिंह के नेतृत्व में अन्य जवान जब सीमा पर गश्ती दे रहे थे तभी चार साइकिल सवार व्यक्ति जो अपनी साइकिल पर खाद का बोरा लादकर तस्करी के उद्देश्य से नेपाल की ओर जा रहा था, को जवानों ने रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.