रुद्रपुर, फरवरी 15 -- खटीमा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 57वीं वाहिनी ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटी गई लकड़ी जब्त की। मौके से 17 लकड़ी के लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 14.258 घन मीटर आंकी गई। लकड़ी काट रहे लोग वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। शनिवार को कार्यवाहक कमांडेंट दीपक सिंह जायाड़ा के निर्देशन में समवाय मेलाघाट ने वन विभाग खटीमा के साथ संयुक्त गश्त की। संदिग्ध गतिविधियां देख टीम ने घेराबंदी कर तलाशी ली। इसके बाद लकड़ी और पकड़े गए व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय खटीमा को सौंप दिया गया। अभियान में एसएसबी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.