चम्पावत, मार्च 30 -- एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से ठूलीगाढ़ के सेलागाढ़ गांव में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. वेदांतम मधुमिता की ओर से 75 ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां दी गयी I डॉ.वेदांतम ने बताया कि अंतरर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में जहां मानव चिकित्सा के लिए अस्पताल की व्यवस्था नहीं हैं, वहां पर एसएसबी की ओर से प्रत्येक माह या समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मानव चिकित्सा शिविर लगाया जाता हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय जनता का उपचार कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाता हैं। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनील कुमार यादव एवं अन्य बलकार्मिक और सेलागाढ़ की ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, कलावती पांडेय, चंद्रपाल सिंह, सुरेंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.