किशनगंज, जनवरी 3 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की एफ समवाय दिघलबैंक ने मवेशी तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 23 मवेशियों को जप्त किया है। दोनों ही मामलों में मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गए। दोनों हीं जप्ती की जानकारी देते हुए एसएसबी 12 वीं वाहिनी के एफ कंपनी दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि पहली कार्रवाई शुक्रवार को सुबह 7 बजे एसएसबी एफ समवाय दिघलबैंक की स्पेशल नाका पार्टी द्वारा की गई। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 135 से करीब 7 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में पीछा करते हुए नेपाल से लाए जा रहे कुल 17 मवेशियों को टप्पू मार्केट के पास से जप्त किया है। वहीं दूसरी कार्रवा...