लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- सोमवार को 39वीं वाहिनी एसएसबी ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में वाहिनी कमांडेंट ने उन सभी आरक्षियों को सीनियर आरक्षी का रिवन लगाकर सम्मानित किया, जिन्होंने 10 वर्ष अथवा उससे अधिक की सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी नें अपने संबोधन में पदोन्नत हुए सभी कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं बल के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सीनियर आरक्षी के रूप में कार्मिकों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं तथा उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अपने अनुभव के माध्यम से न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, बल्कि कनिष्ठ कार्मिकों के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करें। भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.