श्रावस्ती, फरवरी 24 -- जमुनहा, संवाददाता। एसएसबी की ओर से परिषदीय विद्यालय में खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी अधिकारियों ने बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी बहराइच के उप कमांडेंट रमन लाल के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का आयोजन भारत नेपाल सीमा क्षेत्र कोदिया समवाय ए कंपनी के तहत प्राथमिक विद्यालय डिलवा रामपुर में किया गया। जिसमें कम्पनी सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे। इस दौरान एसएसबी टीम की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को क्रिकेट किट सहित विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने ...