बहराइच, फरवरी 11 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। भारत - नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने सतर्कता का परिचय देते हुए मानव तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। 59 वी वाहिनी की सीमा चौकी मुर्तिहा पर एक युवती को सुरक्षित बचाया गया। संदिग्ध को पकड़कर विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसबी 59वी वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए सभी चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुर्तिहा सीमा चौकी पर ड्यूटी के दौरान जवानों ने एक नेपाली व्यक्ति को एक नाबालिग (17)युवती के साथ भारत से नेपाल जाते हुए रोका। आरोपी ने गुलरिया नेपाल निवासी बताया और विवाह के लिए के लिए ले जाने की बात कही। जांच में युवती नाबालिग होने और उसको बहला फुसलाकर विवाह के लिए ...