सिद्धार्थ, जून 19 -- बढ़नी। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ट्राली पर लोड चार बोटा लकड़ी हल्दु टिकुई मधवानगर के पास से बरामद कर चालक को पकड़ कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया। अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया है। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान गश्त पर थे। हल्दु टिकुई के बोटे को लोड कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को मधवानगर गांव के पास पकड़ लिया। वाहन सहित उसे सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपी चालक ने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र घर्रिे निवासी दुधवनिया बुजुर्ग थाना ढेबरुआ बताया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली पर लोड लकड़ी चालक सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया है। बरामदगी में एसएसबी मेराज अहमद सिद्दीकी, कृष्णा मौर्या, दीपक कामी, भिमाप्पा, संतोष कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.