अररिया, दिसम्बर 13 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा के ग्वारपुछरी रोड स्थित बॉर्डर पीलर नंबर 184 के पास से एसएसबी और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छह किलो गांजा बरामद किया। अभियान के दौरान टीम को मौके पर एक संदिग्ध नजर आया, लेकिन घना कुहासा होने के कारण वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि तस्करी की आशंका को देखते हुए इलाके में लगातार गश्ती बढ़ाई गई है। बरामद गांजा को थाने लाया गया और अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...