सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- बैरगनिया। परसौनी पंचायत के वाइब्रेट ग्राम बखरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर (एमसीए) का आयोजन किया गया।एसएसबी 20 वी वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं डॉ. अश्वनी कुमार डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में संपन्न शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करना था। शिविर के दौरान कुल 102 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जाँचोंपरांत बीमार एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं वहीं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.