अररिया, सितम्बर 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एसएसबी 56 वीं वाहिनी सीमा चौकी डूबा टोला के नाका पार्टी ने पीलर संख्या 174 पीपी 62 से दो किमी भारतीय क्षेत्र कुकरहवा स्थित पोखर के निकट तस्करी के 364 किलो गांजा जब्त किया है। हालांकि कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में उप निरीक्षक सामान्य एच राधे श्याम सिंह ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली की नेपाल से गांजा का बड़ा खेप भारत आने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर डूबा टोला से एक नाका पार्टी का गठन कर कुकरहवा के समीप पहुंचे और खेत में छूप गया। काफी देर रुकने के बाद भी किसी की आवाजाही नहीं होने पर आस पास के क्षेत्रों की तलाशी लेने लगा। इस दौरान पोखर के किनारे उजले रंग के 14 बोरी नजर आए। जब्त बोरी क ीतलाशी लेने पर 364 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा को सोनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.