किशनगंज, जनवरी 26 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी के ई कंपनी तथा बी कंपनी द्वारा रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ई कंपनी मोहामारी में प्रभारी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने की। बी कंपनी दिघलबैंक में कंपनी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सहित जवानों ने इसमें भाग लिया। बल मुख्यालय एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली में दोनों कंपनियों के जवानों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य बलकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।इस दौरान ई कंपनी की साइकिल रैली की शुरुआत समवाय मुख्यालय मोहामारी से हुई, जो जानकी चौक, मुखिया टोला, खरवार टोला, काजला होते हुए पुन: ई कंपनी के मुख्य...