लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने गुरुवार को लखनऊ में सीमांत मुख्यालय और चतुर्थ वाहिनी का औपचारिक दौरा किया। अपने दौरे का मुख्य उद्देश्य उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना बताया। इस दौरान उन्होंने बल की संचालनगत तैयारियों, जवानों के कल्याण और महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया। महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने सीमांत मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बल की संचालन और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद, मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। जवानों के कल्याण और कर्त...