मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के शेखपुर ढाब में शनिवार सुबह एसएसबी जवान दीपक कुमार (26) का उसके घर में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। संदिग्ध स्थिति में एसएसबी जवान की मौत की खबर पर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के बाद एसएसबी जवान के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। दीपक सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी पोस्ट पर तैनात था। छुट्टी पर शेखपुर स्थित घर आया हुआ था। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिकी की शादी हो जाने के बाद आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने जवान का मोबाइल जब्त किया है।...