महाराजगंज, अगस्त 20 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मंगलवार को साइकिल रैली निकाली। जवानों और अधिकारियों ने अनुशासन व एकजुटता का परिचय देते हुए स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर नेतुत्व में रैली की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय से हुई। रैली रामपुर गांव व चिउरहा रोड होते हुए पुनः मुख्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जवानों व अधिकारियों ने सामूहिक अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। रैली में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। साइकिल चलाना स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.