बगहा, नवम्बर 24 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा शहर से सटे मंगलपुर एसएसबी 21वीं वाहिनी के मुख्यालय परिसर में रविवार की देर शाम एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ को देख कैम्प में हड़कंप मच गया। तेंदुआ को विचरण करते देख जवानों ने तुरंत इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद रविवार की देर रात मदनपुर वन क्षेत्र की टीम एसएसबी मुख्यालय पहुंची। वन विभाग की टीम ने पूरे परिसर में खोजबीन किया मगर तेंदुआ नजर नहीं आया। हालाकि कैंप परिसर में उसके पगमार्क मिलने की पुष्टि अधिकारियों ने की है। मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम एसएसबी कैंप पहुंची और ट्रैकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान तेंदुआ के ताजा पगमार्क मिला है। जिससे उसके आसपास होने की संभावना हैं। तेन्दुआ को पकड़ने के ल...