मधुबनी, नवम्बर 26 -- जयनगर। डीएम आनन्द शर्मा ने बुधवार को प्रखंड के दुल्लीपट्टी गांव स्थित एसएसबी कैम्प में स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों व एसएसबी के द्वितीय कमांडेंट हरेंद्र कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने यहां दुल्लीपट्टी में सशस्त्र सीमा बल 48वीं बटालियन जयनगर मुख्यालय के लिये चयनित जमीन के आधिपत्य को ले एसएसबी व किसानों के बीच चल रहे गतिरोध की समीक्षा की। बैठक के बाद डीएम ने बताया कि किसानों को सौहार्दपूर्ण माहौल में जमीन सम्बन्धी मामले को ले एसएसबी को सहयोग करना चाहिये। इससे क्षेत्र के लोगों का ही भला होगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्णय के आलोक में करवाई होगी। बैठक के बाद डीएम ने दुल्लीपट्टी पैक्स के गोदाम का निरीक्षण किया। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। किसानों की समस्या के समाधान का आश्वास...