अररिया, जनवरी 5 -- अररिया। एक संवाददाता एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के तत्वावधान में रविवार को नववर्ष का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में तम्बोला, बॉल थ्रो, रिंग गेम, की-गेम, फुटबॉल टायर किक, मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बलकर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही बल कार्मिकों द्वारा भांगड़ा, बिहू जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बाह्य सीमा चौकियों की ओर से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवा...