अररिया, जनवरी 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सशस्त्र सीमा बल बल मुख्यालय नई दिल्ली के उप-महानिरीक्षक सुदीप्त दास (भा.पु.से.) का 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र के दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ। उप-महानिरीक्षक के वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) ने शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उप-महानिरीक्षक महोदय ने वाहिनी मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला आवास, जवान आवास, मेस, शहीद सरोवर, श्वान दस्ता आवास एवं शस्त्रागार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 15 जनवरी 2026 को उप-महानिरीक्षक श्री दास ने सर्वप्रथम वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने संयुक्त अस्पताल बथनाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.