भागलपुर, दिसम्बर 10 -- एसएसबी 45 वीं बटालियन के सीमा चौकी कुनौली के जवानों ने 62 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई धरहरा पलार (कोसी नदी के तटीय क्षेत्र) के पीलर संख्या 221/1 के निकट सोमवार दोपहर बाद हुई। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल एक संयुक्त पेट्रोलिंग दल का गठन किया गया। इसमें सीमा चौकी नरपत पत्ती, कुनौली और बिहार पुलिस के जवानों को शामिल किया गया और संयुक्त पेट्रोलिंग दल ने कोसी नदी के रेतीले इलाके में सगन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में टीम को रेत के नीचे छुपा कर रखा हुआ गांजा की खेप मिली है। बारामती के बाद जप्त किए गए गंज को आवश्यक कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि टीम में एसएसबी 45 वीं बटालियन के निरीक्षक राघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.