पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक राजेश टिक्कू के निर्देशन में वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर मुख्यालय पूर्णिया के प्रांगण में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उपस्थित अधिकारीगण,अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य बलकर्मियों के साथ-साथ कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सदर मुख्यालय पूर्णिया के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित संभु नाथ बर्मन (सहायक कमान्डेंट) ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय गीत के महत्व से अवगत कराया। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एवं आम जन मानस के बीच राष्ट्रीय गीत के मह...