अल्मोड़ा, जनवरी 21 -- एसएसबी ने जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और एसएसबी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से गीत का गायन किया। यहां द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, प्रधानाचार्या रेशमा मेहरा ने बताया कि इस दौरान हुई प्रतियोगिता में गुंजन डसीला, हिमानी मेहरा, पियूष, यशवर्धन ने बाजी मारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...