रांची, जनवरी 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। एसएसबी अनगड़ा द्वारा बटालियन मुख्यालय में छह दिनी जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित छह दिनी तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को अनगड़ा में संपन्न हो गया। कमांडेंट राजीव भट्ट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बल कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, भावनात्मक संतुलन विकसित करना तथा उनकी समग्र कार्यकुशलता में वृद्धि करना था। प्रशिक्षण में श्रीश्री रविशंकर द्वारा प्रतिपादित सुदर्शन क्रिया, पद्मासन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग, ध्यान, श्वास-प्रश्वास अभ्यास और तनाव प्रबंधन तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कमांडेंट ने कहा कि शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक फिटनेस भी पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.