रांची, जनवरी 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं बटालियन एसएसबी ने सोमवार को बटालियन मुख्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग पर छह दिनी तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण की शुरुआत की। कमांडेंट राजीव भट्ट के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन कौशल को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके तहत श्वास व्यायाम, ध्यान, योग और जीवन कौशल शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अशोक प्रसाद और मानस पल्स ने किया। कमांडेंट ने कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिए लाभकारी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.