पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार को एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय के उप महानिरीक्षक राजेश टिक्कू के निर्देशन में न्यू लोकेशन क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उदेश्य स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी था। इस अवसर पर उपस्थित सहायक कमांडेंट शंभु नाथ बर्मन ने सभी बल कर्मियों को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से अपील कर कहा गया कि जब जहा भी मौका मिले पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य बल कर्मियो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...