पीलीभीत, जनवरी 2 -- कलीनगर। थाना माधोटांडा क्षेत्र में भारत नेपाल बार्डर पर पिलर स्थापित हैं। यह पिलर दोनों देशों की सीमाएं इंगित करते हैं। लंबी झाड़ियां और घास उगने से कई पिलर अस्पष्ट हो रहे थे। बुधवार को एसएसबी और नेपाल की एपीएफ ने पिलर संख्या 790 के आसपास सफाई की। इस दौरान घास और उगी लंबी झाड़ियों को हटाया गया। उसके बाद संयुक्त रुप से पिलर की पुताई कराई गई। इस दौरान एसएसबी और एपीएफ की फोर्स मौजूद रही। असिस्टेंट कमांडेंट आई जमीर ने बताया कि रंगरोगन कर निगरानी में साफ सफाई कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...