अररिया, दिसम्बर 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर सहयोग को सुदृढ़ करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर शनिवार को असराहा टोला चेक पोस्ट पर एसएसबी और और नेपाल के एपीएफ के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसबी की ओर स कार्यवाहक कमांडेंट पीएन सिंह, सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार व निरीक्षक जीडी उमेश कुमार आदि शामिल हुए। वहीं एपीएफ की ओर से शीतल श्रेष्ठ, सहित पांच बोर्डर आउट पोस्ट बीओपी कमांडर मौजूद थे। बैठक में भारत नेपाल सीमा सुरक्षा परिदृश्या पर चर्चा हुई। विशेष रुप से मादक पदार्थो की तस्करी, तस्करी गतिविधियों तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही जैसे सीमा पार अपराधों पर रोक लगाने पर जोर दिया। इसके साथ ही नो मैन्स लैंड क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अनाधिकृत गतिविधियों से संबंधित मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इन च...