रांची, सितम्बर 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। एसएसबी 26वीं वाहिनी में अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में शुरू की गई। कमाडेंट राजीव भट्ट ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय गयाजी के अंतर्गत 16वीं वाहिनी जमुई, 29वीं वाहिनी गयाजी, 32वीं वाहिनी लातेहार, 35वीं वाहिनी चतरा और 26वीं वाहिनी रांची की टीम शामिल हुई। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की शपथ दिलाई। मौके पर 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अनगड़ा के सभी अधिकारी और जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.