बुलंदशहर, जून 29 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष के यहां हुई चालीस लाख रुपए की चोरी के मामले में दो सप्ताह बाद भी खुलासा न होने से क्षुब्ध होकर भाजपाई एसएसपी से मिले और घटना के जल्द खुलासे की मांग की। एसएसपी ने सोमवार तक खुलासे का आश्वासन दिया है। बता दें कि गत 14 जून की रात गांव विसुंधरा निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मणिप्रताप चौहान के मकान का ताला तोड़कर चोर 40 लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी के आभूषण समेत लाखों की नगदी चोरी करके ले गए थे। घटना के वक्त पीड़ित का परिवार बुलंदशहर अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए गया हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी ने खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया था। घटना को करीब दो सप्ताह हो चुके हैं। लेकिन पुलिस किसी भी नतीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.