मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक बेबी कुमारी ने रविवार को एसएसपी सुशील कुमार से मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान, विधायक ने थाने पर आने वाले आम जनता के साथ पुलिसकर्मी के द्वारा अच्छा व्यवहार करने की मांग की। विधायक का मानना है कि पुलिस और जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक है। इससे लोग बिना किसी भय के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। विधायक ने बताया कि एसएसपी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...