रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। करीब दस माह पूर्व बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगतदेव की प्रतिमा खंडित होने के मामले में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एसएसपी के नहीं मिलने पर बिफर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को ही उन्होंने एसएसपी से मिलने का समय लिया था, बावजूद एसएसपी मौके पर नहीं पहुंचे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे अधिकारियों का संज्ञान लेना चाहिए, जो समय देकर खुद गायब हो जाते हैं। वहीं उन्होंने प्रतिमा खंडित प्रकरण को राजिनीतिक साजिश बताया है। जानकारी के मुताबिक, 11 महीने पहले बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगतदेव की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पूर्व में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा रात के अंधेरे में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, लेकिन अब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.