मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 6 -- किसान मसीहा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 90वां जन्मदिवस किसान भवन पर किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिवस के कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से चलने के लिए भाकियू नेता गौरव टिकैत की अध्यक्षता में किसान भवन के देवीलाल पुस्तकालय में बैठक का आयोजन किया गया। गौरव टिकैत ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों किसान व भाकियू पदाधिकारी स्व महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने किसान भवन पर पहुंचेंगे। जन्मदिवस प्रत्येक जनपद में मनाया जाएगा। जन्मदिवस पर मुख्य प्रोग्राम भाकियू की राजधानी सिसौली में किसान भवन पर आयोजित किया जाएगा। किसान भवन पर मुख्य रूप से हवन, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण, किसानों की समस्याओं पर वक्ताओं के विचार आदि प्रोग्राम होंगे। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.