छपरा, जनवरी 27 -- दाउदपुर (मांझी)/एकमा। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण विनीत कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार देर रात्रि दाउदपुर व एकमा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण, फरियादियों के प्रति पुलिस व्यवहार, मलखाना, हाजत एवं साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की कार्यशैली का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों के साथ संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.