दरभंगा, जनवरी 2 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.