बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में वाहनों का परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों, पुलिस अंचल कार्यालय एवं पुलिस केंद्र में उपयोग हो रहे वाहनों की स्थिति की बारीकी से जांच किया। निरीक्षण के दौरान वाहनों के सायरन, लाइट, हूटर, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर तथा प्राथमिक उपचार किट की रखरखाव व कार्यशीतलता की जांच की गई। साथ ही गाड़ियों के रखरखाव, साफ-सफाई और नियमित सर्विसिंग से संबंधित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आपात स्थिति में किसी भी वाहन में तकनीकी कमी नहीं होनी चाहिए और सभी उपकरण दुरुस्त रहनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रक्षित देवानंद राउत, परिवहन शाखा के परिचारी समेत कई पुलिस पदाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.