हरिद्वार, मई 15 -- पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को क्राइम मीटिंग लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बीते माह घटित अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं को लेकर लापरवाह अधीनस्थों को फटकार लगाई। चारधाम यात्रा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस मैन आफ द मंथ के तौर पर पुरुस्कृत भी किया। इस दौरान एसएसपी डोबाल ने कहा कि फायर स्टेशनों की तैयारियां चाक-चौबंद रहें। अग्निशमन उपकरण पूरी तरह कार्यशील हों, और आग की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.