छपरा, जनवरी 28 -- दाउदपुर (मांझी)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा देर रात्रि में मांझी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, हाजत, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...