अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार देर शाम पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही सतर्क व सजग रहने की अपील की गई। एसएसपी ने सेंटर प्वाइंट से पैदल भ्रमण की शुरुआत की। वहां से एसबीआई तिराहा, कठपुला, नुमाईश ग्राउंड, जेल पुल, कंट्रोल रूम, हैबिटेट सेंटर तक संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त किया। वहां लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और बाजारों में लोगों से बात भी कीं। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ तृतीय सर्वम सिंह, सीओ द्वितीय कमलेश कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.