जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कैंटीन, जलपान गृह, यातायात शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों और बैरेक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर में हो रहे नए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता, सीओ सदर देवेश सिंह, आरआई सहित अन्य ल...